रूसी क्रांति | Rusi Kranti | रूसी क्रांति का जनक कौन है?

Etacknik
0

 रूसी क्रांति

रूसी क्रांति का जनक कौन है?

समाजवाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रॉबर्ट ओवेन ने किया था। यह वेल्स का रहनेवाला था। आदर्शवादी समाजवाद का प्रवक्ता रॉबर्ट ओवेन को माना जाता है। वैज्ञानिक समाजवाद का संस्थापक कार्ड मार्क्स था। कार्ल मार्क्स जर्मनी का निवासी था। कार्ल मार्क्स ने दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो नामक पुस्तक लिखी है। फ्रांसीसी साम्यवाद का जनक सेंट साइमन को माना जाता है।


फेबियन सोशलिज्म का नेतृत्व जॉर्ज बर्नाड शॉ ने किया। लंदन में फेबियन सोसायटी की स्थापना 1884 ई. में हुई। 'दुनिया के मजदूरों एक हो' का नारा कार्ल मार्क्स ने दिया। रूस के शासक को जार' कहा जाता था। यह जारशाही व्यवस्था मार्च, 1917 ई. में समाप्त हुई। जार मुक्तिदाता के नाम से अलेक्जेंडर द्वितीय को जाना जाता है।

रूस का अंतिम जार शासक

रूस का अंतिम जार शासक जार निकोलस द्वितीय था। 1917 ई. में हुई रूसी क्रांति का तात्कालिक कारण प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय थी। 7 नवम्बर, 1917 ई. की वोल्शेविक क्रांति का नेता लेनिन था। लेनिन ने चैका का संगठन किया था। लाल सेना का संगठन ट्राटस्की ने किया था। रूस के जार शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या बम विस्फोट में हुई। एक जार एक चर्च और एक रूस का नारा जार निकोलस द्वितीय ने दिया था।


रूस में सबसे अधिक जनसंख्या स्लाब लोगों की थी। अन्ना कैरेनिना के लेखक लियो टाल्सटाय था।  शून्यवाद का जनक तुरनिव को माना जाता है। रूसी साम्यवाद का जनक खानोव को माना जाता है। सोशल डेमोक्रेटिक दल की स्थापना 1903 ई. में रूस में हुई। यह दल दो गुटों में विभाजित था— बोल्शेविक और मेन्शेविक । बोल्शेविक का अर्थ 'बहुसंख्यक एवं मेन्शेविक का अर्थ 'अल्पसंख्यक' होता है। वोल्शेविक दल का नेता लेनिन था।


16 अप्रैल, 1917 ई. में लेनिन ने रूस में क्रांतिकारी योजना प्रकाशित की, जो अप्रैल थीसिस के नाम से जानी जाती है। 1921 ई. में लेनिन ने रूस में नई आर्थिक नीति लागू की। > आधुनिक रूस का निर्माता स्टालिन को माना जाता है। लेनिन की मृत्यु 1924 ई. में हो गयी। 'राइट्स ऑफ मैन' का लेखक टॉमस पेन है 'मदर' की रचना मैक्सिम गोर्की ने की। स्थायी क्रांति के सिद्धांत का प्रवर्तक ट्राटस्की था। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लेनिन का नारा था 'युद्ध का अन्त करो। कार्ल मार्क्स का आजीवन साथी रहा-फ्रेडरिक एंजेल्स |

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)